• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending बलिया । कर्मा देवी जयंती पर तैलिक साहू राठौर महासभा का मनोनयन कार्यक्रम संपन्न
  • Dhananjay Prasad - 16 Mar 2026

बलिया । उत्तर प्रदेश बलिया से मां कर्मा देवी जयंती के पावन अवसर पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का मनोनयन कार्यक्रम रविवार को गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया तथा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं अशोक कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जिलाध्यक्ष पद पर शिवकुमार प्रसाद गुप्ता का चयन किया गया।


अन्य प्रमुख पदों पर मनोनयन करते हुए जिला महामंत्री के रूप में ओमप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष के रूप में अशोक गुप्ता, जिला प्रवक्ता के रूप में मदन मोहन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष (व्यवस्था) के रूप में शशिकांत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष (संगठन) के रूप में प्रमोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) के रूप में हरीश प्रसाद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष के रूप में मनिंदर गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष के रूप में गोपाल जी गुप्ता तथा सिकंदरपुर नगर अध्यक्ष के रूप में रमेश गुप्ता को मनोनीत किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और समाज की एकता, संगठन एवं उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मदन मोहन गुप्ता ने किया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment