• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वाराणसी। सिगरा क्षेत्र में रास्ते में महिला से अभद्रता और मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
  • GYAN SHANKAR TRIPATHI - 14 Mar 2026

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के छित्तूपुर इलाके में एक महिला के साथ रास्ते में छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 6 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ अपनी बड़ी मां के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मोहल्ले के कुछ युवकों ने कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए महिला को रोक लिया और अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के साथ धक्का-मुक्की की और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता के परिवार वालों के मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपियों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देने की बात सामने आई है।

पीड़िता ने बताया कि उसने पहले पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ सिगरा थाने पहुंची और घटना की लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राज सोनकर, प्रिंस सोनकर, अभय सोनकर, बाबू, मोहित सोनकर और विशाल सोनकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment