रोहनिया (वाराणसी): क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के संकल्प को दोहराते हुए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय पर बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से विधायक निधि योजना के अंतर्गत कुल
4 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत वाले
50 विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए हंसराज विश्वकर्मा ने कहा, "क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा मूल उद्देश्य है। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।"

विशिष्ट अतिथियों ने सराहा विकास मॉडल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज वाराणसी क्षेत्र विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम की झलकियां
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने किया, जबकि सुधीर वर्मा 'राजू' ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस गौरवमयी क्षण के दौरान पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, गोपाल पटेल, सिद्धार्थ मौर्य, केशव यादव, अजय विश्वकर्मा, अरविंद पटेल, गौरव पटेल, मिलन मौर्य, अजय दुबे, उषा राज मौर्य, हीरा विश्वकर्मा, अश्वनी पांडेय, संजय सोनकर, जेई अमरेश बिन्द और मनीष कलरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।