ब्यूरो रिपोर्ट-पवन मिश्रा,गाजीपुर
*कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी*
सैदपुर (गाजीपुर): सैदपुर तहसील सभागार में गाजीपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सैदपुर रामेश्वर सुधाकर की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने सभी संचालकों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में एलपीजी सिलेंडरों या पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक स्टॉक जमा न करें तथा गैस की सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गैस एजेंसियां गोदाम से सीधे सिलेंडर वितरण न करें, बल्कि निर्धारित व्यवस्था के तहत ही उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है, कालाबाजारी करता है या आपूर्ति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सभी संचालकों से आम जनता को समय पर ईंधन और गैस उपलब्ध कराने तथा प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। इस दौरान पेट्रोल पंप के संचालक एवं एलपीजी गैस सिलेंडर के सभी संचालक मौजूद रहे