Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending पटना के मनेर में STF और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर; थानाध्यक्ष भी घायल
  • AHTESHAM ASGAR - 07 Nov 2026

पटना (मनेर)। बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। शेरपुर गंगा नदी इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को मार गिराया। वहीं, मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए।


मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे।

बड़ी वारदात की फिराक में थे अपराधी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम विभिन्न इलाकों में अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन अपराधी शेरपुर इलाके में मौजूद हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार की बांह को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।

गोलीबारी थमने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां तीन लोग घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

24 राउंड अपराधियों ने तो पुलिस ने चलाईं 18 गोलियां

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की ओर से करीब 24 राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने जवाब में 18 राउंड गोलियां चलाईं। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद किए हैं। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा था तीनों का नाम

दानापुर-2 के एसडीपीओ एके झा के अनुसार, मारे गए तीनों अपराधी मनेर के व्यापुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या के मामले में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, बबलू कुमार और सूरज कुमार ने इस हत्याकांड में शूटर की भूमिका निभाई थी, जबकि जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता था।

घटना की सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अब मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई को पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment