Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending PHC चहनिया में राज्य स्तरीय टीम का निरीक्षण, CRM विजिट की तैयारियों का लिया जायजा
  • DHANANJAY OJHA - 05 Nov 2026

चहनिया, चंदौली।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चहनिया में आज राज्य स्तरीय टीम ने भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान GM Quality एवं TSU की टीम ने माह के अंत में प्रस्तावित CRM (कॉमन रिव्यू मिशन) विजिट की तैयारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य केंद्र को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण प्रदान किया।


भ्रमण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों के रख-रखाव के साथ-साथ मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।

इस अवसर पर MOIC डॉ. संदीप कुमार ने टीम को स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं CRM विजिट को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

राज्य स्तरीय टीम ने CRM विजिट की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए। टीम ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर जोर दिया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य आगामी CRM विजिट की तैयारियों को मजबूत करने के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना रहा।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment