Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending अनिल पाण्डेय की अध्यक्षता में संवाद एवं सम्मान संगम का भव्य आयोजन,एक मंच पर दिखे प्रशासन और पत्रकार
  • RAJESH GUPTA - 04 Nov 2026
  • * प्रशासन, पत्रकार और समाज के बीच समन्वय एवं संवाद पर हुई विस्तृत चर्चा
  • * मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार और क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा रहे मौजूद


 जौनपुर पत्रकार संघ, इकाई मछलीशहर के तत्वावधान में ‘संवाद एवं सम्मान संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन रिया रॉयल होटल, मछलीशहर में किया गया।प्रशासन,पत्रकार  और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों,पत्रकारों,समाज सेवियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का आयोजन जौनपुर पत्रकार संघ, इकाई मछलीशहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार (आईएएस) एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानंद कुशवाहा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका आराधना कुमारी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने की। कार्यक्रम का संचालन जौनपुर पत्रकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार शरद सिंह ने किया।इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ, इकाई मछलीशहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रशासन,पत्रकारिता और समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय,किसानों की समस्याओं,सामाजिक चुनौतियों के समाधान तथा सकारात्मक,निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से विचार- विमर्श किया गया।वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता और प्रशासन दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।आपसी सहयोग एवं बेहतर संवाद से जनसमस्याओं के समाधान को गति मिल सकती है।आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रशासन और पत्रकारों के बीच की दूरियों को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ, इकाई मछलीशहर के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment