वाराणसी-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन नवंबर को बनारस आएंगे। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं जिला प्रवक्ता एड. संतोष यादव बबलू ने संयुक्त बयान में बताया कि अखिलेश पूर्वाह्न 11:45 बजे लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेंगे। वहां से सीरगोवर्धनपुर जाएंगे। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव नत्थू के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात इसी क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के यहां जाएंगे। राजेंद्र विहार कॉलोनी सुंदरपुर स्थित राजेश सिंह के आवास पर जाएंगे। वह निजी विमान से लखनऊ लौट जाएंगे।