Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending बलिया में पुलिस मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
  • Dhananjay Prasad - 02 Nov 2026

बलिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर अवैध असलहे की बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 02 नवंबर 2026 को थाना दुबहड़ में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार (26 वर्ष), पुत्र विशाल पासी, निवासी ग्राम सिहोरी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को उसने चंदवक गांव के बाहर मुकदमे के वादी को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने साथी सचिन और विवेक उर्फ अशोक के साथ मौके से फरार हो गया था।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर असलहे की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे लेकर जा रही थी। इसी दौरान धरनीपुर मोड़, थाना दुबहड़ क्षेत्र के पास सुबह करीब 04:55 बजे अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई।

घटना के बाद पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment