पार्टी छोड़ने की वजह टिकट और नेतृत्व से असंतोष रहा
नई दिल्ली / चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन प्रमुख बागी विधायकों—पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा—ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व विधायकी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।
'आप' द्वारा पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के तुरंत बाद यह बगावत देखने को मिली।कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली और बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच को लेकर असंतुष्ट चल रहे थे।वहीं, जोड़ामाजरा और पठानमाजरा अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी द्वारा नए प्रभारियों की नियुक्ति से नाराज थे |पंजाब विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले सत्तारूढ़ पार्टी के 3 विधायकों का एक साथ भाजपा में जाना राज्य के राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है। भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार विपक्षी दलों के प्रभावशाली चेहरों को अपने साथ जोड़ रही है।