Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वाराणसी: छह महीने से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में थी तलाश
  • Bade Lal Shukla - 02 Nov 2026

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले छह महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा सिंह उर्फ शिवम सिंह (20 वर्ष), पुत्र शिव प्रकाश सिंह, निवासी गंगानगर, थाना सरोजनी नगर, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सिगरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सिल्वर/सफेद रंग की अल्टो कार से कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि घात लगाकर बैठे लोगों में से एक व्यक्ति कार से उतरकर शिकायतकर्ता पर फायरिंग करने लगा और गाली-गलौज भी की। इस मामले में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0165/26 के तहत धारा 109(1)/3(5) बीएनएस एवं धारा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी श्रोत श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय अनूप कुमार श्रीवास्तव, निवासी जौनपुर को 6 मई 2026 को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य आरोपी शिवा सिंह उर्फ शिवम सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं कार्रवाई के आधार पर 1 नवंबर 2026 को लखनऊ के गंगानगर अमौसी स्थित प्रेम शिवकला लॉन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम (चौकी प्रभारी नगर निगम), महिला उपनिरीक्षक डाली साहू, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह शामिल रहे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment