- जयपालपुर चका से शुरू होकर थलोई पहुंची यात्रा,प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
- भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन राय ,साहब पटेल के नेतृत्व में
Report-Ravi Mishra,Machhlisahar,Jaunpur
मछलीशहर/जौनपुर- राष्ट्र की एकता,अखंडता और संप्रभुता के अग्रदूत भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अल्ट्रीमैक्स कंपनी एवं पथिक सेवा समिति के अध्यक्ष , समाजसेवी, राय साहब पटेल, एवं मुकेश पटेल सुनील पटेल नीरज पटेल एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा भव्य जन एकता यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों और युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।जनसैलाब के रूप में निकली यात्रा के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में लगाए गए जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन एकता यात्रा मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के जयपालपुर चका से प्रारंभ हुई।यात्रा सुजानगंज और मुस्तफाबाद होते हुए ग्राम पंचायत थलोई पहुंची।
इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे युवाओं और अन्य प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।ग्राम पंचायत थलोई स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उसके बाद भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत की गई देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार साथियों को , एवं वकील, डॉक्टर, मास्टर समाजसेवी, जिला पंचायत पद प्रत्याशी , ग्राम प्रधान ,बीडीसी , एवं अन्य लोगों को अंग वस्त्र एवं सरदार पटेल जी का मानचित्र देकर सम्मानित किया गया 3000 हजार से अधिक लोग रहे उपस्थित एवं इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान,अदम्य इच्छा शक्ति और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राय साहब पटेल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं बिरहा गायक रमेश भंवरा एवं इंटरनेशनल जादूगर राठी सिंह का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में आपसी भाईचारा,एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के महापुरुषों के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान से परिचित कराने के साथ ही समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।