Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending रेवसा आईटीआई में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण योजना का लाइव प्रसारण, युवाओं को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
  • AMIT KUMAR OJHA - 01 Nov 2026

चन्दौली | सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोज़गार क्षेत्र विकास योजना की स्थापना के संबंध में आयोजित उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण रेवसा आईटीआई सभागार में संपन्न हुआ। इस योजना का औपचारिक उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्वाह्न 10:30 बजे लोक भवन स्थित सभागार से किया गया। जनपद के आईटीआई, पॉलीटेक्निक और अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों ने इसका लाइव प्रसारण देखा।

कार्यक्रम के दौरान पीओ डूडा राजेश उपाध्याय, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद यादव, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा से तिलक जी, सहायक आयुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद गौतम, कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में युवा छात्र उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा निम्नलिखित राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली

मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment