<' />

<' />

Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने चहनिया और DDU नगर में की छापेमारी, 'विनायक स्वीट हाउस' का लाइसेंस निलंबित
  • DHANANJAY OJHA - 01 Nov 2026

चहनिया में 'आर्य स्वीट हाउस' से लिए गए नमूने

चंदौली | आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सतर्क है।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर, तथा सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) चंदौली के निर्देशन में जनपद के विभिन्न कस्बों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


जनपदीय टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने चहनिया कस्बे में स्थित आर्य स्वीट हाउस पर अचानक छापा मारा। टीम ने दुकान से बर्फी और चाट के नमूने एकत्र कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इसके साथ ही मिठाई निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संचालक को साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने की कड़ी हिदायत दी गई।

गंदगी मिलने पर विनायक स्वीट हाउस पर हुई कार्यवाही, लाइसेंस तुरंत सस्पेंड

उधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में राज्य सचल दल (अंतर्जनपदीय टीम) द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कैलाशपुरी स्थित विनायक स्वीट हाउस की निर्माण इकाई का जब बारीकी से निरीक्षण किया गया, तो वहां अत्यधिक गंदगी पाई गई। गंभीर अनियमितता को देखते हुए जांच टीम ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की तुरंत संस्तुति की। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 'विनायक स्वीट हाउस' का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा, कस्बे की अन्य दुकानों का निरीक्षण कर पाई गई कमियों के आधार पर उन्हें 'सुधार नोटिस' जारी किया गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि दीपावली पर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। संकलित नमूनों की लैब रिपोर्ट आते ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज की छापेमारी दल में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव एवं अरविंद कुमार शामिल रहे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment