Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending अलीनगर बिछड़ी वार्ड नंबर 5 में जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर कीचड़ और गंदे पानी का लगा अंबार
  • MOHD SAHIL - 30 Oct 2026

मुगलसराय, जिला चंदौली।

अलीनगर बिछड़ी वार्ड नंबर 5 में बारिश के बाद सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ जमा होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सड़क पर पानी भरा होने के कारण राहगीरों, महिलाओं, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है।


लोगों ने संबंधित अधिकारियों और नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए तथा सड़क की मरम्मत और निर्माण कराया जाए, ताकि वार्डवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके। अब सवाल यह है कि आखिर वार्ड नंबर 5 के लोगों को जलभराव और कीचड़ से कब मिलेगी राहत?



Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment