Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending अलीनगर रोड की बदहाल हालत से राहगीर परेशान, सड़क पर बने गहरे गड्ढों में भरा पानी
  • MOHD SAHIL - 30 Oct 2026

अलीनगर, मुगलसराय (चंदौली)।अलीनगर रोड मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच कीचड़ और जलभराव से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि अलीनगर रोड की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाल सड़क की सुध कब लेंगे?

रिपोर्ट: साहिल भाई पत्रकार निष्पक्ष धारा न्यूज, चंदौली

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment