Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending मूसलाधार बारिश के चलते चंदौली में कक्षा 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य
  • AMIT KUMAR OJHA - 30 Oct 2026
  • जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी व डीआईओएस ने जारी किया संयुक्त आदेश
  • प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में पठन-पाठन रहेगा स्थगित
  • शिक्षक व कर्मचारी स्कूल पहुंचकर निपटाएंगे शासकीय कार्य

चंदौली। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर फैसला लिया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को जनपद के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह आदेश जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएससी (ICSE) बोर्ड से सम्बद्ध तथा अन्य सभी शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

पठन-पाठन कार्य स्थगित रहने की अवधि में समस्त प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने-अपने विद्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment