माताकुंड के पास गली में चल रहा था जुए का खेल, 3,960 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3,960 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को सिगरा थाना क्षेत्र के माताकुंड के पास एक गली में जुआ खेले जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके से सुभाष सोनकर, मनीष कुमार, हिमांशु, शाहरुख और सत्यम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने ताश के पत्तों के जरिए हार-जीत की बाजी लगाने की बात स्वीकार की।
इस मामले में थाना सिगरा पर मुकदमा संख्या 0449/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक नारायण जी यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।