Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending भैरवनाथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में किशोरी खेल मेला का आयोजन
  • Bade Lal Shukla - 25 Oct 2026

किशोरी खेल मेला में कबड्डी में नागेपुर,खो खो में भवानीपुर,दौड़ में हरपुर की टीम प्रथम

राजातालाब।आराजी लाइन क्षेत्र के भैरवनाथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में किशोरियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं सशक्त समाज निर्माण हेतु समता किशोरी युवा मंच, आशा विश्वास ट्रस्ट जन शिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी खेल मेला का आयोजन किया गया।खेल मेला का उद्घाटन प्रधान संघ अध्यक्ष आराजी लाइन एवं ग्राम प्रधान नागेपुर मुकेश कुमार ने किया।खेल मेले में किशोरियों द्वारा कबड्डी, खो-खो, दौड़ एवं अन्य खेल आयोजित किए गए।

कबड्डी में नागेपुर गांव की टीम ने प्रथम तथा कल्लीपुर गांव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में भवानीपुर गांव की टीम ने प्रथम तथा हरपुर गांव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ में हरपुर गांव की सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि  ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और कहा कि सशक्त समाज निर्माण हेतु किशोरियों को घर से बाहर निकलना होगा और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा।

किशोरियां आज अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल शंकर सिंह राठौर ने सभी किशोरियों को धन्यवाद दिया और कहा कि बेटियां सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेनू, कविता, सरोज, सपना, पूजा, ज्योति, नेहा, रोशन, अनिल, राम सिंह वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुनील कुमार राठौर, शिवम, पीयूष, साक्षी, अमृता सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने किया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment