Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending जिलाधिकारी ने आराजी लाइन ब्लॉक पर स्नातक शिक्षक मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
  • Bade Lal Shukla - 24 Oct 2026

स्नातक एवं शिक्षक मतदान सकुशल हुआ संपन्न, स्नातक में 34.29% तथा शिक्षक में 69%हुए मतदान 

वाराणसी (राजातालाब)। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में स्नातक एवं शिक्षक चुनाव का शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हुआ।


मतदान के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव प्रभारी, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि मतदान स्थल पर वीडियोग्राफी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, मतदान परिसर में अनावश्यक भीड़ न रहने दी जाए और मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


उन्होंने मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। मतदान स्थल के बाहर हाईवे किनारे भाजपा, सपा सहित निर्दल प्रत्याशियों द्वारा बूथ बनाए गए थे, जहां समर्थक अपने मतदाताओं की पर्ची बना रहे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश सिंह ने बताया कि आराजी लाइन ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर 5841 मतदाताओं के लिए 6 स्नातक तथा 1 शिक्षक सहित कुल 7 मतदान बूथ बनाए गए थे।


मतदान के दौरान स्नातक में 34.29% तथा शिक्षक में 69% मतदान हुए। सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर तहसीलदार न्यायिक बृजेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment