चंदौली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), चंदौली में बेरोजगार युवक-युवतियों एवं स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 19 अक्टूबर 2026 से मोबाइल रिपेयरिंग का 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
आरसेटी के निदेशक आलोक यादव ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर अभ्यर्थी अपनी दुकान खोल सकते हैं और अपनी आय का साधन विकसित कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद पात्र अभ्यर्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक ऋण प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन एवं सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकती है। ऋण की स्वीकृति बैंक के नियमों एवं संबंधित योजना की पात्रता पर निर्भर करेगी।
आरसेटी फैकल्टी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान में मोबाइल रिपेयरिंग के अतिरिक्त जल्द ही सर्फ एवं साबुन निर्माण, फिनायल निर्माण, मशरूम की खेती, कृषि उद्यमी, जूट उत्पाद निर्माण तथा टेडी बियर निर्माण सहित विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करना हैलाल।
प्रशिक्षण संबंधी जानकारी:
- प्रशिक्षण का नाम: मोबाइल रिपेयरिंग
- प्रशिक्षण प्रारंभ: 19 अक्टूबर 2026
- अवधि: 31 दिन
- आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष
- संपर्क नंबर: 7905541091, 6307474625
- संस्थान: यूनियन बैंक आरसेटी, चंदौली