Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
  • Dhananjay Prasad - 02 Oct 2026

स्वच्छ भारत मिशन पर पोस्टर प्रतियोगिता, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित


बलिया | उत्तर प्रदेश बलिया से सिकंदरपुर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज,  में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय में “स्वच्छ भारत मिशन” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए।

स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत बनाने का संदेश दिया

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।विद्यालय प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी विद्यालय का महत्वपूर्ण दायित्व है।

 उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक विद्यार्थी ही स्वच्छ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment