लखनऊ -भारतीय जनता पार्टी संगठन ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यालयों से लेकर सोशल मीडिया तक उन्हें लगातार बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है।शैलेश पांडेय को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके दीर्घकालिक अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में किसान मोर्चा को मिलेगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियां और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं प्रदेश के किसानों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।अपनी इस नई नियुक्ति पर शैलेश पांडेय ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसानों के हित और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।