रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे आठ छात्रों की समुद्र में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने तलाशी अभियान चलाकर सभी के शव बरामद कर लिए। हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।