लखनऊ। राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल के बीच सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। लखनऊ में हुई यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुलाकात के बाद अब्बास अंसारी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। राज्यसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।