Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending यूपी: राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए सपा की रणनीति तेज, अखिलेश बोले- बागी विधायक लौट आएं
  • - 01 Oct 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी तीसरी सीट जीतने के लिए संख्या बल जुटाने में लगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए जो भी लोग सपा के साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत है।

अखिलेश ने सपा से अलग होकर भाजपा के साथ गए विधायकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सपा के वोट से जीतकर गए हैं, वे भाजपा के वोट से कैसे जीतेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि ऐसे विधायक अपनी गलतियां सुधारकर वापस आ सकते हैं। सपा ने रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तीसरे प्रत्याशी के नाम की घोषणा संख्या बल पूरा होने के बाद किए जाने की बात कही गई है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment