Home
राजनीति
क्राइम
खेल
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
स्वास्थ्य
धर्म
ज्योतिष
कृषि
रोजगार
प्रदेश
पूर्वांचल
Contact
Login
पत्राचार कार्यालय
अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
संपादकीय कार्यालय
भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
9454193605, 7007988527
NISPAKSH DHARA
Nispaksh Dhara
IDCard
Login
राजनीति
क्राइम
खेल
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
स्वास्थ्य
धर्म
ज्योतिष
कृषि
रोजगार
प्रदेश
उत्तर प्रदेश
बिहार
मध्य प्रदेश
राजस्थान
दिल्ली
पंजाब
हरियाणा
गुजरात
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
पूर्वांचल
वाराणसी
चंदौली
जौनपुर
गाजीपुर
मऊ
आजमगढ़
बलिया
देवरिया
गोरखपुर
भदोही
मिर्जापुर
सोनभद्र
Trending
प्रयागराज: विकास कार्य में अड़ंगा, दबंगों ने रोका सचिवालय जाने वाला रास्ता, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
-
12 Mar 2026
ब्यूरो प्रयागराज
बहादुरपुर (प्रयागराज)।
विकासखंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत चकिया घरारा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को गांव के ही कुछ रसूखदारों द्वारा बलपूर्वक रोकने का मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि यह महत्वपूर्ण रास्ता ग्राम सचिवालय की ओर जाता है, जिसका निर्माण रुकने से पूरे गांव का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
10 वर्ष पुराने खड़ंजे पर हो रहा था निर्माण
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों का कहना है कि जिस रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है, वहाँ लगभग 10 वर्ष पूर्व खड़ंजा लगाया गया था। सरकारी अभिलेखों और पुराने निर्माण के आधार पर ही नियमानुसार इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया गया था। लेकिन गांव के ही कुछ लोग दबंगई के बल पर इस कार्य को बाधित कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह रास्ता उनकी निजी भूमि में है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह सार्वजनिक मार्ग है जो वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
के पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ और कार्य रोकने वालों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम सचिवालय जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। यदि इस पर इंटरलॉकिंग नहीं होती है, तो बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव से बुरा हाल हो जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग आपसी रंजिश के कारण विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं।
प्रधान प्रतिनिधि का पक्ष
प्रधान प्रतिनिधि ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, "हम शासन की मंशा के अनुरूप गांव का विकास करना चाहते हैं। खड़ंजा पहले से मौजूद है, हम सिर्फ उस पर इंटरलॉकिंग कर रहे हैं ताकि ग्रामीणों को सुविधा हो। यदि सरकारी काम में इसी तरह बाधा डाली गई, तो हम उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया जाए ताकि ग्राम सचिवालय तक पहुंचने में कोई समस्या न हो।
Like This Post?
Share On:
Related Posts
Latest
आयुष मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे,ऑनलाइन होगा पंजीकरण
24 Sep 2026
Latest
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष फूलपुर बने संतोष कुमार सरोज
20 Sep 2026
Recent Comments
Leave a Comment
Categories
Popular
Sports
Travel
Politics