• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending चकिया बिहारी मिश्र में 22 सितंबर को लगेगा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर
  • DHANANJAY OJHA - 21 Sep 2026

चंदौली (चहनियां)। न्याय पंचायत चकिया बिहारी मिश्र में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा।

शिविर का आयोजन 22 सितंबर 2026, मंगलवार को पंचायत भवन, चकिया बिहारी मिश्र, विकासखंड चहनियां, जनपद चंदौली में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों से संबंधित परेशानी है अथवा मोतियाबिंद की शिकायत है, वे शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण एवं नेत्र परीक्षण अवश्य कराएं। ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment