• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending सोनबरसा में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
  • AMIT KUMAR OJHA - 20 Sep 2026

चन्दौली (चहनिया) । क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ कुछ दिन पूर्व मायके गई हुई थी। घर पर युवक अकेला था। रविवार को जब परिजनों अथवा पड़ोसियों की नजर घर के भीतर लटकते शव पर पड़ी, तो घटना का पता चला।

घटना की सूचना तुरंत बलुआ थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बलुआ थाना पुलिस का कहना है कि प्राथमिक दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment