Bureau Report-Shuhil Kumar-Prayagraj
फूलपुर प्रयागराज भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संतोष कुमार सरोज को तहसील अध्यक्ष फूलपुर के पद पर नियुक्त किया है |

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के निर्देशन में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को बहुजन समाज तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सौंपी गई है |

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार सरोज ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता और समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा |
संतोष कुमार सरोज ने संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फूलपुर तहसील क्षेत्र में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं |