• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending जुड़ा हरधन न्याय पंचायत के टांडा कला गांव में लगेगा वृहद निशुल्क नेत्र शिविर
  • AMIT KUMAR OJHA - 20 Sep 2026

चहनियां, चन्दौली। 20सितंबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय टांडा कला (सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने) में वृहद निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

शिविर में क्षेत्र के जरूरतमंद एवं नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच की जाएगी। जाँच में मोतियाबिंद पाए जाने वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि अपने आसपास के बुजुर्गों, जरूरतमंदों एवं नेत्र संबंधी समस्या से पीड़ित लोगों को शिविर की जानकारी दें तथा उन्हें शिविर तक पहुँचाने में सहयोग करें, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम संयोजक अम्बरीश सिंह भोला, मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा की जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जनसेवा के संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना ही ऐसे सेवा आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment