• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending सेवा संकल्प अभियान के तहत धानापुर के 68 परिषदीय विद्यालयों में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित, 340 छात्र ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित
  • - 19 Sep 2026

चंदौली | सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जनपद चंदौली के विकासखंड धानापुर में अवस्थित 68 परिषदीय विद्यालयों में भव्य ड्राइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैनवास पर रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी सोच व रचनात्मकता को उकेरा। प्राथमिक स्तर पर आयोजित इस चरण के बाद कुल 340 मेधावी प्रतिभागियों का चयन ब्लॉक (विकासखंड) स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।


खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, कलात्मक कौशल और सामाजिक चेतना का विकास करना है। चयनित सभी 340 प्रतिभागी अब ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली अगली स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, और स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों के इस कलात्मक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment