• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending एक दिवसीय राज्य स्तरीय मधुमक्खी पालक सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न
  • AMIT KUMAR OJHA - 19 Sep 2026

चंदौली :  आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) के तत्वावधान में 18 सितंबर 2026 को  कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), चंदौली परिसर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय मधुमक्खी पालक सम्मेलन कार्यक्रम द्वारा जिले के किसानों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय बढ़ाने हेतु ग्रामोद्योग विकास योजना का आयोजन खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, वाराणसी एवं कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के प्रबंधक सुमित शुक्ला द्वारा पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर किया गया। इस कार्यक्रम में *वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० नरेन्द्र रघुवंशी द्वारा कृषकों को मधुमक्खी पालन की विस्तृत जानकारी जिसमें प्रमुख रूप से मधुमक्खी कॉलोनी का बेहतर प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण शहद उत्पादन, मधुमक्खियों में लगने वाले रोग तथा कीटों से बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी गयी। इसी के साथ-साथ
 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के कृषि अभियांत्रिकी विभाग के  प्रोफेसर डॉ ए के नेमा* द्वारा मधुमक्खी पालन में मशीनों की उपयोगिता के बारे में किसानों को विस्तृत तरीके से बताया। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के प्रबंधक सुमित शुक्ला ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में मधुमक्खी पलकों से विस्तृत चर्चा की। जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र दुबे द्वारा सरकार की योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।   
मधुमक्खी पालकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण व जानकारी योगदत मौर्य द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ जय प्रकाश द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक शस्य डॉ रितेश गंगवार, वैज्ञानिक उद्यान डॉ मनीष कुमार सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के सस्य विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ सुधीर राजपूत व जनपद के 50 से अधिक कृषकों ने प्रतिभाग किया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment