• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत स्कूलों में हुई ड्राइंग प्रतियोगिता, 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर बच्चों ने उकेरे रंग
  • DHANANJAY OJHA - 19 Sep 2026

चन्दौली | सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में 'मेरे सपनों का भारत - चित्र सेवा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के प्रति अपनी सोच और कल्पना को कैनवास पर उतारा।


कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड नियामताबाद के कम्पोजिट विद्यालय चन्धासी और विकास खण्ड सकलडीहा के प्राथमिक विद्यालय कछमन सहित अन्य विकास खण्डों के स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बच्चों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया।


विद्यालयों के स्तर पर में आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन किया गया है। तहसील स्तर पर विद्यालय स्तर के विजेताओं के बीच अब तहसील स्तर पर प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी एवं जनपद स्तर पर तहसील स्तर से शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विजेता बनने वाले बच्चों को माननीय मुख्यमंत्री जी के डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें देश के विकास के प्रति जागरूक करना है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment