चहनियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चहनियां क्षेत्र की भाजपा नेत्री, जमीनी समाजसेविका एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो ने गरीब ठेला चालकों को फल वितरित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान शायरा बानो ने गरीबों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख को साझा किया और सेवा भाव के साथ प्रधानमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा एवं अगाध प्रेम का संदेश दिया।

शायरा बानो का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करके मनाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। गरीबों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्चे अर्थों में जन्मदिन की खुशी है।

गौरतलब है कि शायरा बानो पिछले कई वर्षों से दीपावली, होली सहित विभिन्न अवसरों पर गरीब ठेला एवं सगड़ी चालकों के बीच मिठाई, कपड़े, फल और जरूरत की अन्य सामग्री वितरित करती आ रही हैं। उनका यह सेवाभावी सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शायरा बानो की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सच्ची खुशी दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने से मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को उन्होंने गरीबों की सेवा के माध्यम से अभिव्यक्त किया।