• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सीवर के पानी में दीप जलाकर जताया विरोध, अमन यादव ने कहा—जनता जलभराव से त्रस्त
  • DHANANJAY OJHA - 17 Sep 2026

वाराणसी, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कंदवा वार्ड की एक कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से भरे सीवर के पानी के बीच दीप जलाकर अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया। इस दौरान सीवर के गंदे पानी के बीच दीप जलाकर सरकार और नगर निगम का ध्यान क्षेत्र की जलभराव एवं सीवर समस्या की ओर आकर्षित किया गया। मौके पर “दीप जलाएं, खुशियां मनाएं, क्योंटो में” जैसे संदेश के साथ तख्ती भी प्रदर्शित की गई।

अमन यादव ने कहा कि कंदवा वार्ड उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा से जुड़ा क्षेत्र है, इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर सीवर का पानी भरा होना स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यह केवल कंदवा की समस्या नहीं है, बल्कि वाराणसी के कई इलाकों में जलभराव और सीवर की समस्या से आम जनता परेशान है।

उन्होंने कहा, “एक तरफ जन्मदिन पर दीप जलाकर खुशियां मनाने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ जनता सीवर के गंदे पानी के बीच रहने और आने-जाने को मजबूर है। प्रशासन को उत्सव के साथ-साथ जनता की मूलभूत समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में अश्वनी सिंह, अमन कुमार, सुजल कौशिक एवं धनेश राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment