• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending PM के जन्मदिवस पर सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैण्ट विधानसभा में सेवा का महाअभियान
  • DHANANJAY OJHA - 17 Sep 2026

वाराणसी। धानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर गुरुवार को वाराणसी कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां मंदिरों से अस्पताल तक सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया।
कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुबह से शाम तक धार्मिक अनुष्ठान, गंगा पूजन, लड्डू वितरण, पौधरोपण, जागरूकता रैली और रक्तदान जैसे कार्यक्रम हुए। अभियान का भावपूर्ण समापन सुंदरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के साथ हुआ।


कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 7 बजे श्री गौरी केदारेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक से हुई। विधायक और अन्य कार्यकर्ताओं में बाबा विश्वनाथ जी से मोदी जी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके संयोजक पार्षद राजेश यादव रहे। इसके बाद मां गंगा के पावन तट पर दुग्धाभिषेक किया गया, जिसका संयोजन पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी ने किया। श्री चिंतामणि गणेश मंदिर में पूजन एवं आरती के बाद श्री संकट मोचन मंदिर में 76 किलो लड्डू का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक पटेल रहे।


सेवा के साथ पर्यावरण और रक्तदान का संदेश देते हुए रश्मि नगर कॉलोनी, नरिया में पौधरोपण एवं जागरूकता रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल सिंह एवं राजीव पटेल रहे। स्वामी विवेकानंद अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। इसका संयोजन राम गोपाल वर्मा एवं अभिषेक मिश्रा ने किया।

वहीं सोनिया क्षेत्र में लड्डू वितरण हुआ, जिसका संयोजन सौरभ सिंह ‘मुन्ना’ एवं सोना मौर्या ने किया। शाम 7 बजे होमी भाभा कैंसर अस्पताल, सुंदरपुर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीमारी से संघर्ष कर रहे मरीजों और उनके परिजनों के बीच पहुंचकर सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित राय मुख्य अतिथि रहे। संयोजक जगन्नाथ ओझा रहे।


कैंट विधानसभा में आयोजित इन कार्यक्रमों में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को भी जोड़ा गया। मंदिरों की पूजा-अर्चना से शुरू हुआ दिन रक्तदान और पौधरोपण से होते हुए कैंसर अस्पताल में मरीजों के बीच सेवा तक पहुंचा। विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, संवेदना, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का संदेश दिया गया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment