चहनियां चन्दौली। घोरो के घोर अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी तपस्थली व जन्मस्थली रामगढ़ में भाद्र शुक्ल पक्ष के लोलार्क छठ बृहस्पतिवार को छट्ठी पर्व का धूॅमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हवन-पूजन में सम्मिलित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा कीनाराम जी मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह के देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस दौरान बाबा की गद्दी पर नए वस्त्र अर्पित कर हवन पूजन किया गया साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा की आरती उतारी गई। इस दौरान गगनभेदी जयकारों से पूरा मठ परिसर गुंजायमान हो उठा। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु बाबा कीनाराम जी की पवित्र तपस्थली व जन्मस्थली पर पहुॅचकर अपने आप को धन्य समझे। मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप सभी निःश्वार्थ भाव से बाबा कीनाराम के पद्चिन्हों पर चलकर समाज व क्षेत्र के नई दिशा देने का प्रयास करे इसी में हम सभी का कल्याण निहीत है। इस दौरान व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, कुलदीप वर्मा, मिथलेश सिंह, अरविंद सिंह, धनञ्जय सिंह, प्रभुनारायण उर्फ लल्ला सिंह, हेमराज सिंह, शशि सिंह, अरुण सिंह, रणधीर सिंह, रुद्र प्रताप, अशोक मौर्या, अभय पीके, देवदत्त, फग्गू, अमृत, संतोष पटेल, बिहारी, प्यारे सहित सैकड़े बाबा कीनराम के अनन्य भक्तगण उपस्थित रहे।