• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज बलरामपुर मंडल की समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  • - 12 Mar 2026

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, देवीपाटन आने वाले श्रद्धालुओं हेतु सुगम दर्शन, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में एंटी-रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहे और शोहदों, चेन स्नेचरों आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधियों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित की जाएं। बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त निगरानी हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि छांगुर जैसा कोई व्यक्ति दोबारा न पनपे। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे रिसर्च सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाए। 


साथ ही, मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई करें और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment