• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, चहनिया ब्लॉक प्रमुख के आवास पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
  • DHANANJAY OJHA - 17 Sep 2026

चंदौली (चहनिया)। भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर चहनिया ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के गृह निवास पर धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर मनाया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग शामिल हुए। पीएम मोदी के जन्मदिन पर मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं भगवान विश्वकर्मा से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।


केक काटने के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार यादव, सतीश कुमार, रविकांत चौहान, अमित पासवान, मुकेश साहनी, अखिलेश कुमार, जिला मंत्री डॉ. शंकटा राजभर, बूथ अध्यक्ष शमशेर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment