वाराणसी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान बृहस्पतिवार को वाराणसी आएंगे। सुबह 9:55 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से होटल ताज जाएंगे। सुबह 10:40 बजे चौकाघाट स्थित सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होंगे।
इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां सेवा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ जनसभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद होटल ताज होते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।