• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending सोशल मीडिया की मदद से गुमशुदा 70 वर्षीय महिला का सकुशल रेस्क्यू
  • Bade Lal Shukla - 17 Sep 2026

वाराणसी। चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के मनियारपुर निवासी 70 वर्षीय इंदु देवी, पत्नी स्वर्गीय बेचन पाठक, 15 सितंबर की शाम दवा लेने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, पांडेयपुर जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत मोढ़ के पास से वह लापता हो गई थीं।

महिला की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की गई। इसी दौरान पत्रकार अभय यादव को महिला के भटकने की जानकारी मिली। अभय यादव ने तत्काल समाजसेवी प्रिंस चौबे को फोन कर सूचना दी कि “माता जी भटककर हमारे पास आ गई हैं।”

प्रिंस चौबे को यह सूचना पिंटू उपाध्याय के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों से संपर्क कर महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कराने का प्रयास शुरू किया।

रात करीब 11 बजे धरसौना क्षेत्र से महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस रेस्क्यू अभियान में पत्रकार अभय यादव, पिंटू उपाध्याय सहित स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

महिला के सकुशल मिलने की सूचना पर उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम में सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से समय रहते एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने में सफलता मिली।

समाजसेवी प्रिंस चौबे ने महिला की तलाश में सहयोग करने वाले पत्रकार अभय यादव, पिंटू उपाध्याय एवं सभी स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment