• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending करनैलगंज में निषाद समाज के नेता विनोद सहनी निषाद की निर्मम हत्या से आक्रोश
  • DHANANJAY OJHA - 10 Sep 2026

गोंडा। करनैलगंज में निषाद समाज के प्रमुख नेता श्री विनोद सहनी निषाद की निर्मम हत्या की घटना से क्षेत्र और पूरे निषाद समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर लोगों में शोक के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

घटना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता एवं सामाजिक नेताओं पर बेखौफ होकर हमले किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि इस कठिन और दुखद घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवार तथा निषाद समाज के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment