• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending ‘बूस्ट्रो ऐप’ का हुआ शुभारंभ, डिजिटल सुविधा की दिशा में नई पहल
  • DHANANJAY OJHA - 06 Sep 2026

वाराणसी। जनपद के जगतगंज क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *‘बूस्ट्रो ऐप’ का शुभारंभ* किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन *MNP Enterprises* द्वारा किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में *मदन मौर्या, इमरान अहमद, लव कौशिक महेश्वरी* सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधिवत रूप से बूस्ट्रो ऐप का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ऐप की उपयोगिता, तकनीकी विशेषताओं और डिजिटल क्षेत्र में इसकी संभावनाओं को लेकर चर्चा की गई।

MNP Enterprises की ओर से बताया गया कि *बूस्ट्रो ऐप के माध्यम से आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है।* इसका उद्देश्य लोगों को बदलती डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए एक बेहतर और आधुनिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन समारोह को लेकर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने इस नई डिजिटल पहल की सराहना करते हुए बूस्ट्रो ऐप के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में MNP Enterprises की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment