• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending नहर में पानी न आने पर किसानों का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
  • DHANANJAY OJHA - 26 Jul 2026

सकलडीहा (चंदौली)। डिघवट गांव के किसानों और ग्रामीणों ने नहर में पानी न आने से नाराज होकर प्रदर्शन किया और धरना देकर प्रशासन को चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि नारायणपुर नहर से फेसुड़ा, डिघवट, नदरा, पौनी और हरिचरण तक नहर की सफाई केवल कागजों में दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई नहीं होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि नहर की सफाई के नाम पर हर वर्ष धनराशि निकाल ली जाती है, लेकिन वास्तविक सफाई नहीं कराई जाती। इसके कारण नहर में पानी का प्रवाह बाधित रहता है और किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही नहर की समुचित सफाई कराकर पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामउजागर गोंड, रामलक्ष्मण प्रजापति, सुरेश प्रसाद, बनारसी राम, बेंगलुरु राजभर, गोपिंदर राम, रामसुंदर राजभर, मंगल राजभर, सिलौटी देवी, दुर्गा देवी, कुसुम देवी, सम देवी, वंदना देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment