हनुमानगंज-सराय इनायत पुलिस व एसओजी सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने सराय इनायत थाना क्षेत्र के रिंग रोड रेलवे लाइन अंडरपास से वांछित चल रहे चोरों को आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया

बता दे की कुछ दिन पूर्व अन्दाव स्थित में एक आभूषण की दुकान पर चोरों द्वारा रात में सोने व चांदी कुछ नगद रुपयों की चोरी की गई थी जिसमें सराय इनायत पुलिस में मुकदमा भी दर्ज किया था घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसमें गुरुवार को सराय इनायत व एसओजी सर्विलेंस गंगानगर की संयुक्त टीम ने इन चोरों को रिंग रोड पास से प्रीतम सिंह,सुरेंद्र सिंह ओमपाल सिंह बृजेश कुमार सोनी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया। चोरों से पूछताछ करने पर यह सामने आया कि उक्त अभियुक्तों द्वारा मिलकर सुनसान इलाको में स्थित ज्वेलरी की दुकानों और बंद मकानों के ताले व शटर तोड़कर सोने चांदी के आभूषणों की चोरी करते थे तथा चोरी किए गए आभूषणों को अभियुक्त बृजेश कुमार सोनी को बाजरो मूल्य से काफी सस्ते दामों में बेचते थे इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ सराय इनायत के अलावा होलागढ़ हंडिया में भी चोरी के मुकदमे पंजीकृत है गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से उप निरीक्षक सुखचैन सिंह एसओजी सर्विलांस इन प्रभारी गंगानगर उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह उप निरीक्षक रजनीश सिंह उप निरीक्षक नवनीत प्रताप सिंह उप निरीक्षक मनोज यादव हेड कांस्टेबल राजीव पांडे हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।