• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending चन्दौली में 25 जुलाई को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए लगेगा परीक्षण शिविर, दिव्यांगजन ऐसे उठाएं लाभ
  • DHANANJAY OJHA - 21 Jul 2026

चन्दौली | ​जनपद के दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 25 जुलाई 2026 को एक विशेष चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर (एलिम्को) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

​जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र दिव्यांगजन दिनांक 25 जुलाई 2026 को विकास खण्ड परिसर सदर शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

दिव्यांगता का प्रतिशत: यू०डी०आई०डी० (UDID) कार्ड में न्यूनतम 80 प्रतिशत दिव्यांगता अनिवार्य है। ​आय सीमा: समस्त स्रोतों से पारिवारिक मासिक आय ₹22,500/- प्रति माह से कम होनी चाहिए (इसके लिए वैध आय प्रमाण पत्र आवश्यक है)। अन्य दस्तावेज: आधार कार्ड और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो। ​जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे समय पर शिविर स्थल पर पहुँचकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment