• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वाराणसी: पुआरी कला में 'चांद महिला ग्राम संगठन' का गठन, महिलाओं को स्वावलंबन का मिला नया मंच
  • - 18 Jul 2026

Report-Ravi Kumar Mishra

वाराणसी, 18 जुलाई 2026। जनपद वाराणसी के विकासखंड हरहुआ अंतर्गत ग्राम सभा पुआरी कला में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में "चांद महिला ग्राम संगठन" के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक बंधु पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सेवापुरी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री गुरु प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में श्री गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि "चांद महिला ग्राम संगठन" के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, बचत और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीण परिवारों तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, बचत की महत्ता, ऋण सुविधा, स्वरोजगार एवं आजीविका के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें संगठित होकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्राम प्रधान, बीडीओ कार्यालय के अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, लोक बंधु पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विकासखंड हरहुआ के ब्लॉक विकास कार्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा लोक बंधु पार्टी की टीम का विशेष सहयोग रहा।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment