चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव निवासी पप्पू यादव की बहु 28 वर्षीय कंचन यादव पत्नी मनोज यादव की मौत बुधवार की सुबह ग्यारह हजार बोल्ट के तार की चपेट में आने से हो गयी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मारूफपुर चकबूलन निवासी पप्पू हलवाई की बहु कंचन यादव अपने पक्के मकान की छत पर झाड़ू लगा रही थी कि छत पर रखे एक 5 फ़ीट की सरिया को हटाने लगी। छत पर से गुजरे ग्यारह हजार बोल्ट के तार से उक्त सरिया चिपक गया। जिसकी चपेट में आने से कंचन की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं खट पट की आवाज़ सुनकर छत पर पहुंची देवरानी सपना व देवर संदीप भी गिरकर छटपटाने लगे। गांव वालों ने किसी तरह उन्हें लाइन से दूरकर ईलाज के लिए अस्पताल पहुँचवाया जहां दोनों घायलों का ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं परिवार में ससुर पप्पू यादव, सास सुशीला देवी, पति मनोज यादव, देवर मनीष यादव व संदीप यादव, 5 वर्षीय पुत्री अंशिका व तीन वर्षीय पुत्र किशन का रो रोकर बुरा हाल रहा।