यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कृषि आउटरीच कैंप का आयोजन
चौबेपुर वाराणस
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुनारी शाखा द्वारा बर्थरा खुर्द गाव में कृषि आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र प्रमुख वाराणसी शैलेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मुनारी प्रताप बंधु, प्रबंधक ग्रामीण विकास अधिकारी अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान सुनील यादव, बनास डेयरी से गौरव उपाध्याय, बैंक के बीसी, बैंक सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन एवं मत्स्य पालन ऋण, पीएम सूर्यघर योजना, स्वयं सहायता समूह गठन एवं क्रेडिट लिंकिंग आदि प्रमुख रहीं।
इस अवसर पर गौरव उपाध्याय द्वारा किसानों को बनास डेयरी से जुड़ने तथा डेयरी व्यवसाय से होने वाले लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई।
कैंप के दौरान मुनारी शाखा द्वारा लगभग 15 लाभार्थियों को करीब 60 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। स्वीकृति पत्र क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार द्वारा लाभार्थियों को प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त शाखा को लगभग 30 नए ऋण आवेदन भी प्राप्त हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयनारायण सिंह कन्हैया यादव अजीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे